सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में चुलबुल पांडे की दबंगई देखने को मिली। एक दारोगा ने सरकारी कागजात लेकर तहसील आ रहे नलकूप चालक की सरेबाजार पिटाई कर दी। विरोध करने पर हवालात में डालने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पीड़ित ने एसपी से की है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक करौंदीकला थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर गांव निवासी रामसूरत पुत्र सभापति नलकूप चालक के पद पर तैनात हैं। रामसूरत ने शिकायती पत्र में लिखा है कि गत बारह दिसंबर को वे सरकारी कागजात जमा कराने के लिए तहसील आ रहे थे कि पान बाबा के पास कुछ परिचितों को देखकर वे रुक गए। अभी बातचीत ही हो रही थी कि करौंदीकला थाने के दारोगा रामनाथ सरोज, सिपाही अनवर के साथ पहुंचे और मौजूद लोगों की पिटाई शुरू कर दी। रामसूरत के मुताबिक पुलिस ने पहले सरेबाजार जमकर पिटाई की। इससे जी न भरा तो थाने में लाकर जातिसूचक गालियां देकर पुन: पिटाई की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



Good….
Dabang ke chulbul pandey ka asar police par jyada hi dekhne ko mil raha h.
allahabad me bhi deka aur apke yaha bhi….